सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
ठाकुरगंज:-आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाताओं को मतदान करने के लिए किया जा रहा है जागरूक। इस दौरान शुक्रवार को ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के भातगांव पंचायत अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 55 पर रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। मौके पर मौजूद पर्यवेक्षक नीतू कुमारी ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मतदाताओं को वोट को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पोषक क्षेत्र की किशोरिया एवं महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस दौरान उन्हें मतदान के बारे में जानकारी देने के साथ उनके अधिकार से भी अवगत कराया गया। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को मतदान करने व मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए शपथ भी दिलायी गयी।साथ ही महिलाओं ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर’ छोड़ो घर का सारा काम,पहले चलो करें मतदान’ जैसे स्लोगन लिखकर रंगोली बनाया और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। वहीं उपस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को मतदान के दिन माता पिता समेत घर के सभी वोटरों को मतदान करने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए बताया गया।ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें मौके पर महिला पर्यवेक्षिका नीतू कुमारी,सेविका सकुंतला देवी , सहायिक पुनम कुमार गुप्ता सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।