Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बीडीओ ने मदरसों के मौलवियों के साथ मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना के प्रचार-प्रसार हेतु की बैठक।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों के मौलवियों के साथ मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना था। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *