शनिवार को ठाकुरगंज भाजपा शिष्टमंडल ने महानंदा पुल के दोहरीकरण और नगर से सटे बायपास सड़क के निर्माण को लेकर ठाकुरगंज भाजपा के नेताओं ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, डॉ.दिलीप जायसवाल से मुलाकात की। इस दौरान भूमि संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
मुलाकात में भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और नगर पार्षद अमित सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा ठाकुरगंज ग्रामीण अध्यक्ष धर्मलाल सिंह, नगर महामंत्री और पार्षद देवाशीष विश्वास, भरत राय सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे। यह बैठक ठाकुरगंज में आवश्यक विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

Leave a Reply