• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच अधिवक्ता कौशल किशोर यादव द्वारा किया गया कंबल वितरित, नारायण सेवा के तहत कराया गया दही-चूड़ा का भोज।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को ठाकुरगंज के मानिकपुर गांव के समीप नगर पंचायत ठाकुरगंज के सफाई कर्मियों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। व्यवहार न्यायालय किशनगंज के अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर यादव ने उक्त स्थल पर दही चूड़ा का भोज आयोजन करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया।

इस मौके पर अधिवक्ता कौशल किशोर यादव ने कहा कि मकर संक्रांति पर दान देने की प्रथा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा के करने के समकक्ष है। गरीबों के बीच भीषण सर्दी के चलते सहयोग किया गया है। जिससे कड़ाके की ठंड से अपना बचाव कर सकें। सक्षम व्यक्ति को गरीबों के उत्थान के लिए हर प्रयास करना चाहिए। गरीब और असहाय लोगों को ऐसे मौसम में सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है। अन्न दान सबसे बड़ा दान होता है। गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट से हमें नई प्रेरणा मिलती है।
मौके पर मौजुद पुर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सामर्थयवान लोगों को गरीबों की मदद करनी चाहिए। ठिठुरती सर्दी के मौसम में इस नेक कार्य जैसा कोई और नहीं हो सकता।

इस मौके पर पुर्व मंत्री सह अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष नौशाद आलम, जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पुर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुश्ताक आलम, उपमुख पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंहा, मुखिया प्रतिनिधि गुलाम हसनैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह मुखिया अनुपमा देवी, वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा, देवाशीष विश्वास, बबलू दास, दिलीप सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, प्रदीप साह, मनोज चौधरी, शंभु लाल राय व दीपक कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, जिला अधिवक्ता संघ किशनगंज के अध्यक्ष ओम कुमार, विनय गुप्ता, अरुण सिंह, रोहित आनंद आदि अन्य गणमान्य नागरिक मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *