सारस न्यूज, किशनगंज।
रविवार को ठाकुरगंज नगर स्थित आनंद मार्ग जागृति स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के पूर्ववर्त्ती छात्र – छात्राओं व स्कूल परिवार के सहयोग से स्कूल के पुर्व प्राचार्य स्व रंजीत कुमार सरकार की स्मृति में कंबल वितरण एवं नारायण सेवा कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल, आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान सुमन भारती सहित नगर के जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सर्वप्रथम आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा 3 घंटे का अष्टाक्षरी मंत्र बाबा नाम केवलम अखंड संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए गए। उसके उपरांत चिन्हित जरूरतमंदों को नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत भोजन कराया गया तथा 135 गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आज हर कोई अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति में दिन रात व्यस्त है। ऐसे में इस मानवीय सेवा के लिए कंबल वितरित करने वाले स्कूल के पूर्ववर्त्ती छात्र – छात्राएं व स्कूल परिवार धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कंपकपाती ठंड में सैकड़ों जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराने के लिए स्कूल के पूर्ववर्त्ती छात्र – छात्राएं व स्कूल परिवार की सराहना की। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान सुमन भारती ने कहा कि संघ असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण के साथ साथ प्राकृतिक आपदा के वक्त भी यथासंभव मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं। इसलिए संस्था के द्वारा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा क्षेत्र में घूम – घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हो। इस अवसर पर आचार्य लीलाधिशानंद अवधूत, पुर्व मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद देवाशीष विश्वास, पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, शंभु लाल राय, दीपक कुमार, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, मंतोष राहा, बाबला गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, आकाश सोनी, सुबोध गणेश, स्कूल के शिक्षक गोपाल मंडल, सोमा राहा, कृष्ण सरकार, रति लाल सिंह, संटू विश्वास आदि मुख्य रूप से मौजुद थे।
वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ववर्त्ती छात्र नीलेश भारती, चयन कुमार, राजा कुंडू, मयंक शांडिल्य, शंभू लाल राय, प्रसनजीत चंदा, नवीन चौधरी, संतोष नायक, सुलिप्तो कुंडू, चंदन दास, राजकुमार राय, दीपक गोसाई, विजय गुप्ता, जयदीप बनर्जी, हेमंत गणेश, स्वेता भारती आदि ने अपनी महत्ती भुमिका निभाई।
