• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के वीर श्वान “जिगर” का निधन, सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार संपन्न।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज में तैनात श्वान दस्ता के वीर श्वान जिगर (श्वान संख्या-373) का निधन आज दुखद रूप से हो गया। जिगर के निधन से पूरे वाहिनी में शोक की लहर दौड़ गई है। दिनांक 21/08/24 को सुबह लगभग 11 बजे जिगर को अचानक तेज बुखार और उल्टी की शिकायत हुई। गंभीर स्थिति देखते हुए तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी, सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी से संपर्क किया गया, और वाहिनी परिसर में पशु चिकित्सक द्वारा ही इलाज का प्रयास किया गया। इसके बावजूद, जिगर की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार, जिगर को सिलीगुड़ी के पॉली क्लिनिक अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान दिनांक 21/08/24 समय 1:50 बजे जिगर ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे SSB परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।

इस बारे में 19वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री स्वर्ण जीत शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिगर, जो अपने बहादुरी भरे कार्यों और वफादारी के लिए जाना जाता था, कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा रहा। उसकी सेवा और समर्पण हमेशा वाहिनी के इतिहास में अमिट रहेंगे। उसकी यादें और उसकी भूमिका को सम्मान के साथ याद रखा जाएगा।

वाहिनी के कमांडेंट श्री स्वर्ण जीत शर्मा, समस्त अधिकारियों एवं सभी जवानों की उपस्थिति में जिगर के लिए एक विशेष अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया गया। जिगर को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई, और उसके अद्वितीय सेवा के लिए उसे सलामी दी गई। उसकी बहादुरी और निष्ठा को श्रद्धांजलि देते हुए, जिगर को सम्मानपूर्वक दफनाया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *