• Thu. Dec 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज राजस्व हाट के जीर्णोधार का मुख्य पार्षद ने किया शिलान्यास नपं ठाकुरगंज के वार्ड संख्या दस अंतर्गत राजस्व हाट का होगा कायाकल्प:-मुख्य पार्षद श्री कृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दस में अवस्थित राजस्व हाट के कायाकल्प का मुख्य पार्षद श्री कृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल ने उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा वार्ड संख्या दस पार्षद अमित सिन्हा की उपस्थिति में नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मुख्य पार्षद ने बताया कि ठाकुरगंज हाट क्षेत्र की सबसे पुरानी हाट है जहां सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ शहरी क्षेत्रों के लोग बाजार लगाने आते हैं।जिसे कायाकल्प कर आधुनिक स्तर कर बाजार बनाया जायेगा तथा यहां सातों दिन बाजार लगेंगे। उन्होंने कहा की हाट को चार ब्लॉक में बनाया जायेगा जिसमे प्रथम ब्लॉक का कार्य प्रारंभ किया जायेगा मौके पर मुख्य पार्षद श्री कृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा पार्षद अमित सिन्हा पार्षद बबलू दास पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य मनोज चौधरी शंभू लाल राय प्रदीप साह पूर्व पार्षद अनिल महाराज नपं कनीय अभियंता शहंशाह आलम नपं कर्मी कृष्णा पासवान संजय पंडित पवन भट्ट स्थानीय राजेश करनानी जयंत गांगुली स्वरूप गांगुली गुड्डू कुमार अमृत मंडल बिनोद बिहारी पवित्रो घोष बिट्टू साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *