मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में बुधवार को किशनगंज जिले का दौरा करते हुए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की समीक्षा की और नई परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जिले के लिए कुल 235 करोड़ रुपये की 122 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 102 करोड़ रुपये की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन तथा 133 करोड़ रुपये की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ठाकुरगंज प्रखंड के धर्मकांटा चौक के पास निर्माणाधीन ठाकुरगंज बाइपास सड़क (कटहलडांगी से धर्मकांटा चौक) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाइपास का निर्माण तय समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के तैयार होने से इलाके में आवागमन आसान होगा और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पहले की गई घोषणाओं की प्रगति की भी जानकारी ली और कार्यों को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं में ठाकुरगंज बाइपास सड़क का निर्माण, रमजान नदी का डिसिल्टेशन, चैनलाइजेशन और सौंदर्यीकरण, खगड़ा में नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण, किशनगंज-बहादुरगंज उच्च पथ-27 और 327-ई को फोरलेन सड़क से जोड़ने का कार्य, किशनगंज एवं पोठिया प्रखंड में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, असुराघाट और निसंदरा घाट के बीच कनकई नदी पर आरसीसी पुल, तथा किशनगंज-ठाकुरगंज मार्ग पर महानंदा नदी पर पुल का निर्माण जैसी योजनाएँ शामिल हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने ठाकुरगंज प्रखंड के चूरली में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बनाए गए 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया और उसके नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने जीविका समूह की महिलाओं और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों और उनके कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत से काम करती रहें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ती रहें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता भी प्रदान की। उन्होंने 13,375 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के माध्यम से 2 अरब 42 करोड़ 64 लाख रुपये, 2,556 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 21 करोड़ 23 लाख 20 हजार रुपये, तथा 256 सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को 2 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इसके अलावा सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र की चाबी, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान, दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित ट्राईसाइकिल की चाबी, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मुस्लिम महिला परित्यक्ता/तलाकशुदा सहायता योजना और अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लाभुकों को भी सांकेतिक चेक वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने चूरली ग्रिड उपकेंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण करते हुए जिले में 133 करोड़ रुपये की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास तथा 102 करोड़ रुपये की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, अल्पसंख्यक कल्याण सह किशनगंज जिले के प्रभारी मंत्री मो. जमा खान, ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आजाद, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र, अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष, किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

सारस न्यूज़ पोर्टल में बेहद कम दरों पर विज्ञापन के लिए संपर्क करे- 8939000071