जिला प्रशासन द्वारा नपं ठाकुरगंज में आयोजित विशेष कैंप में भाग लेने पहुंचे डीएम तुषार सिंगला, नगर पंचायत के विभिन्न समस्याओं से डीएम हुए अवगत हो लोक कल्याणकारी व विकास कार्यों का लिया जायजा।
गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत ठाकुरगंज में आयोजित विशेष कैंप में भाग लेने जिलाधिकारी तुषार सिंगला ठाकुरगंज पहुंचे। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में नगर पंचायत ठाकुरगंज में विशेष कैंप का आयोजन नगर पंचायत सभागार में आहूत की गई। उक्त बैठक में नगर पंचायत के विभिन्न समस्याओं यथा सड़क, बिजली, नाला व अन्य लोक कल्याणकारी व विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर डीएम सहित डीडीसी स्पर्श गुप्ता, एडीएम अनुज कुमार आदि अधिकारियों का स्वागत किया गया।
विशेष कैंप के आयोजन में सभी विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभाग से जुड़ी जानकारी ठाकुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी वार्ड सदस्यों को दी गई। साथ ही विशेष शिविर में आए शिकायत का भी निवारण करने का निदेश डीएम के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक के क्रम में डीएम तुषार सिंगला के द्वारा सभी जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी को फील्ड विजिट करने और हफ्ते में दो दिन फील्ड विजिट करने का निदेश दिया गया। साथ ही, बताया गया कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा निर्गत आदेश में स्पष्ट रूप से अंकित है कि साप्ताहिक क्षेत्रीय भ्रमण करना है। सभी पदाधिकारी अपने – अपने क्षेत्र में सभी हितधारको के साथ बैठक कर उनकी समस्या को जाने और उसका निदान करे। साथ ही साथ चल रहे योजनाओं पर निगरानी बनाए रखे। कृषि, उद्यान एवम् मत्स्य के पदाधिकारी को विशेष कर पंचायत स्तर पर हो रहे कार्य का अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि किसको किसको फायदा हो रहा है, इसकी भी निगरानी करने का निदेश दिया गया। वित्तीय मामले को ज्यादा ध्यान रखने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास रिसोर्सेज की कमी नहीं है तो मॉनिटरिंग करते रहे।
इस दौरान ठाकुरगंज नगर पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन से पूर्व जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी और संबंधित विभाग के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ डीएम तुषार सिंगला ने नगर पंचायत ठाकुरगंज के नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम समेत वेंडिंग जोन को ले ठाकुरगंज हाट, आरओबी को ले ठाकुरगंज स्टेशन सहित कई मुख्य स्थल का दौरा कर लोक कल्याणकारी व विकास कार्यों का जायजा लिए। नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल समेत स्थानीय पदाधिकारी से डीएम ने जानकारी प्राप्त की तथा कई बिंदुओं पर आमजनों से फीडबैक भी लिए। विशेष शिविर में नगर पंचायत के कार्यों तथा आमजन से संबधित समस्याओं से रू ब रू भी हुए। तत्पश्चात सभाकक्ष में विशेष बैठक आहूत की गई। विशेष बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने क्षेत्र की अद्यतन स्थिति व समस्याओं से अवगत करवाया।
बैठक में डीडीसी स्पर्श गुप्ता, एडीएम अनुज कुमार, एसडीएम लतीफुर्रहमान, सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर, डीआरडीए निदेशक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला योजना पदाधिकारी आशीष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार, बीडीओ सुमित कुमार, सीओ ओमप्रकाश भगत, बीएओ राजेश कुमार, प्रखंड आपूर्त्ति पदाधिकारी अनिल कुमार मंडल, थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, नपं के ईओ कुमार ऋत्विक, बीएचएम बसंत कुमार, वार्ड पार्षद दुर्गा देवी गुप्ता, देवाशीष विश्वास, पुनम कुमारी, सजन कुमार, दिलीप सिंह, मंजु देवी, अमित कुमार सिन्हा, चांदनी कुमारी, कृष्णनंदन झा सहित संबंधित जिला, प्रखण्ड एवं नगर पंचायत स्तरीय के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply