• Wed. Sep 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

80 दिन बीत जाने के बाद भी दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार, कोर्ट से वारंट जारी होने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली, कुलीकोर्ट थाना क्षेत्र का मामला।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चुरली पंचायत के वार्ड नंबर 12, धोबीभिट्टा गांव की एक लड़की ने अपने ही गांव के एक लड़का मोहसिन पर प्रेम के जाल में फंसाकर पिछले 1 साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कुलीकोर्ट थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में 06 लोगों को पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज हुए 80 दिन से ज्यादा बीत जाने के बावजूद भी कुलीकोर्ट थाना की पुलिस अब तक मुख्य आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार करने में असफल रही है, जबकि पीड़िता न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटक रही है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मोहसिन ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका नग्न वीडियो बनाकर उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता रहा। जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने जब यह बात अपने परिवार को बताई, तो परिवार ने सामाजिक स्तर पर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पीड़िता ने 06 नामजद लोगों के खिलाफ थाने में दुष्कर्म और अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी दर्ज हुए 80 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक मोहसिन को गिरफ्तार करने में असफल रही है। कोर्ट से आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।

इस मामले में कुलीकोर्ट थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि 12 जुलाई 2024 को पीड़िता द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें 06 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से 05 लोगों ने कोर्ट से ज़मानत ले ली है, जबकि मुख्य आरोपी मोहसिन के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोर्ट से वारंट प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही वारंट प्राप्त होगा, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *