• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में जीआर इंफ्रेक्चर कम्पनी दोबारा शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करेगी। प्रशासनिक स्थलीय जांच पुरी हुई।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत आदर्श थाना के समीप छत्रपति शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा जीआर इंफ्रेक्चर कम्पनी द्वारा दोबारा जल्द स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में अंचल कार्यालय से स्थलीय जांच पुरी कर अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया गया। विदित हो कि 1998 मे जिलेबिया मोड़ ठाकुरगंज में तात्कालिक विधायक तथा जिला पदाधिकारी द्वारा शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित किया गया था। वर्तमान में फोर लेन सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से निर्माण कम्पनी जीआर इंफ्रेक्चर ने प्रतिमा को उस स्थान से हटा कर अन्य स्थान पर स्थापित करने की बात कही। जिसे लेकर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा इस संबंध में ठाकुरगंज मुख्य पार्षद तथा कार्यपालक पदाधिकारी से जमीन मुहैया की बात की तथा थाना के समीप जमीन का चयन किया गया। उक्त जमीन को अंचल अधिकारी ठाकुरगंज द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया। इस संबंध में जीआर कम्पनी के अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने जल्द उक्त स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने की बात कही तथा भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा पार्षद सुधा देवी ने इस कार्य के लिए मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल तथा अंचल कार्यालय का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह भाजपा नगर महामंत्री देवाशीष विश्वास नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक मयंक शांडिल्य भाजपा नेता अनिल महाराज नगर उपाध्यक्ष अजय राय अधिवक्ता कौशल यादव सामाजिक कार्यकर्ता राजेश करनानी शिव शंकर महतो ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा स्थापित करने मांग की गई थी जो अब जल्द पूर्ण होगी ।इसके लिए संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिकों को धन्यवाद देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *