सारस न्यूज, किशनगंज।
ठाकुरगंज नगर स्थित श्याम विहार इलाके में स्थित किड्जी प्री स्कूल ठाकुरगंज ने अपना पहला स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अतिथि सम्मान के साथ मनाया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल, आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान सुमन भारती, किड जी के निदेशक ई. आशीष कुमार व मनोव्वर रिजवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
किड्जी स्कूल ठाकुरगंज के बच्चों ने राष्ट्रीय गान, किड जी एंथम, गणेश वंदना, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में सास्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं एवं कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मंत्रमुग्ध वाली मनमोहक प्रस्तृति दी गई। इस दौरान विधाननगर पश्चिम स्थित भीमवार स्नेहाश्रम नेत्रहीन विद्यालय के दिव्यांग कलाकारों द्वारा गीत व संगीत की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों बच्चों के बीच प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस दौरान मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल ने कहा कि एक शिक्षक छात्रों के जीवन को ज्ञान से रोशन करता है। किडजी स्कूल बच्चों को आने वाले कल के लिए तैयार कर रहा है, यह अति सराहनीय है। हर एक बच्चा प्रतिभावान होता है। बच्चों के लिए प्राइमरी शिक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। प्राइमरी शिक्षा के दौरान ही बच्चों में सर्वाधिक आत्मविश्वास बढ़ता है। स्कूल जाने के प्रति बच्चों का उत्साह ही किसी स्कूल की उत्कृष्टता का प्रमाण है। मंच संचालन की भुमिका पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य व प्रिया कुमारी ने बखुबी निभाया।
इस मौके पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, पन्ना सिंह, सुशील पटेल, अनिल महाराज, राजेश करनानी, अंकित गरोड़िया, डॉ आशिफ सईद, डॉ अहमद रेजा, मनीष पटेल, प्रकाश मंडल आदि मुख्य रूप से मौजुद थे।
वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की मून मजूमदार, गुड़िया सेन, अंजला भट्टाचार्य आदि अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।