दिनांक 26/08/24 को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट श्री स्वर्ण जीत शर्मा द्वारा 19वीं वाहिनी और सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संकल्प के साथ किया गया।सभी बलकर्मियों और उनके परिवारजनों ने पूरे भक्ति भाव और उत्साह के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में भाग लिया। जवानों द्वारा प्रस्तुत सुंदर भजनों ने सभी भक्तजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट श्री राजीव शर्मा, उप कमांडेंट श्री एम. ब्रोजेन सिंह, और अन्य बलकर्मियों ने अपने परिवारजनों के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

Leave a Reply