Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पैंक्रियाज के कैंसर से पीड़ित उमवि बैरागीझाड़ के प्रधानाध्यापक मो जहांगीर आलम का हुआ निधन, शिक्षा व कला व संस्कृति क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शुक्रवार ठाकुरगंज वासियों के लिए एक बुरी खबर आई। ठाकुरगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागीझाड़ के प्रधानाध्यापक, ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब के सचिव, आवाज़ के जादूगर, पुर्व खिलाड़ी, सांस्कृतिक व विभिन्न खेल विधाओं में मंच संचालक की भुमिका निभाने वाले मो जहांगीर आलम का आंत (पैंक्रियाज) में कैंसर की बीमारी से असामयिक निधन हो गया। 53 वर्षीय मृतक मो जहांगीर आलम का गत दस माह से अधिक समय से मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में इलाज़ करा रहे थे कि इलाज के दौरान शुक्रवार को संध्या करीब सवा चार बजे मुंबई में आखरी सांस ली।

मो जहांगीर आलम का निधन कैंसर बीमारी से होने से नगर, प्रखंड सहित समस्त शिक्षा, सांस्कृतिक, खेल आदि जगत में शोक की लहर फैल गयी। मो जहांगीर आलम ठाकुरगंज नगर के वार्ड नं दस मेन रोड (जामा मस्जिद समीप) के निवासी थे।
आवाज के जादूगर मो जहांगीर आलम शिक्षण कार्यों के अलावे नगर, प्रखंड सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल आयोजनों आदि में मंच संचालक की भी भुमिका बखूबी निभाते थे।

वहीं मो जहांगीर आलम उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में वर्ष 2012 में आए और अपने सहयोगी शिक्षकाें के साथ मिलकर विद्यालय का स्वरूप ही बदल गया। आज उनकी अथक मेहनत से ही राज्य के 14 में से एक उमवि बैरागीझाड़ स्कूल को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के द्वारा शिक्षा भवन पटना में आयोजित स्वच्छ विद्यालय पुरुस्कार-2016 प्राप्त हुआ था तथा यह विद्यालय ज़िला के अग्रणी विद्यालयों में गिने जाते हैं।

मो जहांगीर आलम के नेतृत्व में स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के साथ अनुशासन, साफ-सुथरा स्कूल ड्रेस, स्वच्छता, खेलकूद, सांस्कृतिक कला आदि अनेकों क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर विद्यालय का नाम राज्य भर में रोशन करवाया हैं। वहीं मृदुभाषी मो जहांगीर आलम के निधन पर सांसद डॉ मो जावेद, स्थानीय विधायक सऊद आलम, पुर्व मंत्री नौशाद आलम, पुर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, जिला पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन, पुर्व मुख्य पार्षद बेबी देवी, देवकी प्रसाद अग्रवाल व प्रमोद कुमार चौधरी, ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंहा, पुर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुश्ताक आलम व गुलाम हसनेन, पुर्व मुखिया मोहन सिंह, पुर्व सरपंच शौकत अली, सहपाठी बिमल सिंह, दिलीप चौधरी उर्फ घंटी, रत्नेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल, नगर के सभी पार्षदगण, स्थानीय सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, टीसीसी के सभी अधिकारियों व सदस्यों सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *