राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
ठाकुरगंज स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर रहमान पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है ।महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने इसे लेकर जिला पदाधिकारी विशाल राज को आवेदन सौंप कर कारवाई की मांग की है ।स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि डॉ० अखलाकुर रहमान के द्वारा बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित , आर्थिक शोषण एवं शारिरिक शोषण के लिए मजबूर किया जाता हैं।नाराज ANM ने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के बात से जो महिला कर्मी सहमत होती है उनको सहयोग करते हैं। जो महिला कर्मी विरोध करती हैं उनको तरह तरह से प्रताड़ित किया जाता है यही नहीं कार्य अवधि समाप्त करने के उपरांत भी वीडियो कॉल करके प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगा है। कर्मियों ने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा सी.एच.ओ. एवं ए.एन.एम. को माहवार मिलने वाला प्रोत्साहन राशि में आधा पैसा माँगा जाता हैं। इनके पूर्व में भी कई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ हमलोग कार्य किये परन्तु कभी कोई परेशानी उतपन्न नहीं हुआ ।स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने आवेदन में कहा है कि हमसभी महिला कर्मी है और हमसभी को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र जाना पडता हैं। जो कि अति सुदुर क्षेत्र जाना पडता हैं। हमसभी महिला कर्मी को शाम में आने में असहज महशूस होता हैं। एवं बाथरूम का व्यव्स्था नहीं होने के कारण हम सभी को स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पडता हैं। कर्मियों ने कहा कि उन्हें बार बार यह धमकी दी जाती है कि उन्हें नौकरी से हटा दिया जाएगा।कर्मियों की मांग है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलवाया जाए।वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि 9 बजे से 5 बजे तक कार्य अवधि है लेकिन ये लोग सही से कार्य नहीं करते जिसकी वजह से उनके द्वारा सख्ती बरती जाती है ,यही कारण है कि मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जांच होने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
