जिरनगच्छ पंचायत के उप मुखिया बने निर्मल गणेश,कहां सभी सदस्यों के साथ मिलकर पंचायत में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।गुरुवार को ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ पंचायत के उप मुखिया का चुनाव प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में हुआ। चुनाव में निर्मल कुमार गणेश को 12 वार्ड सदस्यों ने अपना समर्थन देकर उप मुखिया चुना जिसके बाद वहां निर्विरोध चुने गए। परिणाम आने के बाद,सभी वार्ड सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और उत्साहपूर्वक माला पहनाकर जीत का जश्न मनाया।
निर्मल कुमार गणेश ने अपने मीडिया बयान में कहा कि उन्हें उप मुखिया बनने पर खुशी है और सभी वार्ड सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी सदस्यों के साथ मिलकर पंचायत में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और सभी की विचारधाराओं और आदेशों का पालन करेंगे। पंचायत की मुखिया सोगरा नसरीन ने बताया कि निर्मल कुमार की कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी सेवा भावना के कारण उन्हें उप मुखिया चुना गया है। वहीं, मुखिया प्रतिनिधि नजरुल हक ने कहा कि 2006 से 2024 तक मुस्लिम समुदाय के लोग इस पद पर रहे, लेकिन इस बार सर्वसम्मति से निर्मल कुमार गणेश को चुना गया।
दूसरी ओर, मोहम्मद तनवीर आलम, जो पूर्व उप मुखिया प्रतिनिधि थे, उन्होंने चुनाव को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि कुछ महीने पहले पंचायत में नाला निर्माण को लेकर उन्होंने मुखिया के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलीं और अब चुनाव के जरिए उन्हें हटाया गया। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया।पंचायत समिति के प्रतिनिधि रईश कैशर ने भी नए उप मुखिया निर्मल कुमार गणेश को बधाई दी। वहीं इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के अलावे पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद थे।
सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

Leave a Reply