तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारी में जुटे आयोजन कमिटी।
07 से 09 सितंबर तक होगा महोत्सव का आयोजन।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठाकुरगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस डी.डी.सी मार्केट प्रांगण में 11वां गणेश चतुर्थी महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार को आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई और नई समिति का गठन कर विस्तार किया गया। बैठक में कम समय में तैयारी पूर्ण करने की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। ठाकुरगंज के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के भक्त भी तीन दिवसीय महोत्सव में शामिल होंगे। ठाकुरगंज के अलावा, पड़ोसी देश नेपाल और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से भी भक्त बड़ी संख्या में इस महोत्सव में भाग लेने आते हैं।
2013 में तीन युवाओं ने की थी महोत्सव की शुरुआत
समिति के अध्यक्ष सुमित राज यादव ने बताया कि 2013 में उन्होंने अपने दो दोस्तों विजय कुमार मिश्रा और अभिषेक कुमार पोद्दार के साथ मिलकर कोचिंग पढ़ने के दौरान गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाने की योजना बनाई थी। इसके बाद सोनू कुमार गुप्ता और कई अन्य साथी भी इस पहल से जुड़ गए। चूंकि उस समय वे विद्यार्थी जीवन में थे और किसी क्लब से जुड़े नहीं थे, इसलिए “स्टूडेंट यूथ क्लब” नामक नए संगठन के तहत ठाकुरगंज में गणेश पूजा की शुरुआत की गई। उस समय ईंट की बनी हुई जगह और नाली के साथ गंदगी जमा रहती थी, जो आज साफ-सुथरे पक्के निर्माण का रूप ले चुकी है। इस वर्ष महोत्सव के आयोजन को विशेष और अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह आयोजन का 11वां वर्ष है।
महोत्सव की मुख्य विशेषताएं
आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष तीन दिवसीय महोत्सव में विधिवत गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या, आरती, और महाप्रसाद का भोग प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा, विसर्जन की शोभायात्रा भी महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी। बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक सिकंदर पटेल, संरक्षक राजेश करनानी, बिजली सिंह, देवकी अग्रवाल, कन्हैया लाल महतो, कौशल किशोर यादव, अध्यक्ष सुमित राज यादव, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, सोनू कुमार गुप्ता, राजीव झा, अभिषेक पोद्दार, सचिव अतुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक भारती, और सदस्य प्रह्लाद झा, संजय झा, शैलेंद्र कुमार, मकबूल आलम, सोहेल रहमानी, अमित लाल श्राफ, प्रशांत पटेल, अरुण सिंह आदि शामिल रहे।
सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

Leave a Reply