सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
ठाकुरगंज प्रखंड के कुकुरबागी पंचायत में महिला शक्ति सेवा संस्थान के पंचायत अध्यक्ष रंजना कुमारी की अध्यक्षता में विधवा महिलाओं के बीच बांटा गया राहत सामग्री इस महिला शक्ति सेवा संस्थान का लाभ सैंकड़ों विधवा महिलाओं ने उठाया लाभ आगे उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से विधवा महिलाओं व दिव्यांग व्यक्तियों के आजीवन पेंशन योजना दिलाते हैं महिला शक्ति सेवा संस्थान पंचायत अध्यक्ष संजना कुमारी विजय कुमार सिंह जैन कुमार गणेश पिंटू महतो हेमा कुमारी प्रियंका कुमारी सुमन देवी सहित आदि ने महिला शक्ति सेवा संस्थान का जानकारी देते हुए बताया कि विधवा अजीवन पेंशन लाइट बिल फ़्री पानी बिल फ़्री सरकारी बस और ट्रेन की सुविधा विधवा माता के लिए आवास की उपलब्धि और ग़रीब बच्चों की 22 साल शिक्षा फ़्री आगे सभी ने कहा कि भारत में पहली बार विधवा महिलाओं के लिए अजीवन पेंशन हेतु महिला शक्ति ने कदम उठाया महिला शक्ति के जितने भी पदाधिकारी अपने पूरे निष्ठा सच्चाई ईमानदारी और निःस्वार्थ भाव से यह पूर्ण कार्य कर रहे हैं और उनके परिवार की जिम्मेदारी महिला शक्ति ने लिया है महिला शक्ति के सभी नियुक्ति पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाबजी जयसवाल और राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनीता सिंह का महिला शक्ति संस्थान के माध्यम से गरीब विधवाओं को और बेसहारा लोगों को मदद पहुंचाना यह काफी सराहनीय है। इसी मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिला पहुंचकर कार्यक्रम को संपूर्ण रूप से सफल बनाया और महिला शक्ति संस्थान का विधवा महिलाओं ने लाभ उठाया जिसमें सैकड़ो की संख्या में विधवा महिला रहे उपस्थित।