शनिवार को ठाकुरगंज नगर पंचायत स्थित राजद कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्मित प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सलीम अहमद व युवा प्रखंड अध्यक्ष मकबूल हुसैन का सम्मान किया गया। इन्हें पार्टी की ओर से प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और आरजेडी के झंडे को हर पंचायत और गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही, उन्होंने 2025 में बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की प्रतिबद्धता भी जाहिर की।
सम्मान समारोह में राजद जिलाध्यक्ष कमरुल होदा,विधायक सउद आलम, और अन्य प्रमुख नेता जैसे मुस्ताक आलम, साबिर आलम, और जावेद प्रधान मौजूद थे। सभी ने सर्वसम्मति से मो सालीम अहमद को प्रखंड अध्यक्ष व मकबूल हुसैन को युवा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। समारोह के दौरान प्रशांत किशोर पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा गया कि भाजपा की बी टीम के रूप में सीमांचल क्षेत्र की जनता को भड़काने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आरजेडी पार्टी की विचारधारा जनता के हित के लिए है, और सीमांचल की जनता अंतिम दिन में सही फैसला करेगी। पार्टी के नेताओं ने बताया कि आरजेडी केवल बयानबाजी नहीं करती, बल्कि विकास के लिए काम करती है।
शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

Leave a Reply