• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेसन ठाकुरगंज द्वारा सीएचसी परिसर में साफ-सफाई कर चलाया स्वच्छता अभियान।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेसन शाखा ठाकुरगंज के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ठाकुरगंज के परिसर का साफ – सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त अभियान दानापुर से आए महात्मा अजय सिंह के नेतृत्व व देख-रेख में चलाया गया। स्थानीय मुखी गणेश यादव, संचालक अजय दास, पूर्व वार्ड पार्षद सोना देवी, संचालिका रानी देवी, राम विनय, भिक्षक रवि यादव, अनुराधा, सुन्दर, त्रिभूवन, राजू दास, भूषण प्रसाद, संजित राय, नवीन चौधरी, निर्मल कुमार आदि ने संत निरंकारी के भाई-बहन मिलकर सफाई अभियान को सफल बनाया।

इस अवसर महात्मा अजय सिंह ने कहा कि निरंकारी बावा हरदेव सिंह जी महाराज कहा करते थे कि प्रदूषण अन्दर हो या बाहर हो, दोनों ही हानिकारक है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती भी है। लोगों स्वच्छता के बारे में जागरुकता भी दी गई कि स्वच्छता एक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *