सारस न्यूज, किशनगंज।
गुरुवार को नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नं 1 भातडाला में हाईस्कूल ठाकुरगंज के पूर्व शिक्षक सह आनंदमार्गी स्व श्रीकांत मंडल की 15वीं पुण्यतिथि पर 6 घंटे का बाबा नाम केवलम अष्टाक्षरी मंत्र का अखंड संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित। इस अवसर पर आनन्दमार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी एवं पूर्व शिक्षक सह आनंदमार्गी स्व श्रीकांत मंडल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। इसके बाद प्रभात संगीत, कीर्तन, साधना, गुरु पूजा एवं स्वाध्याय जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद आनन्दमार्ग प्रचारक संघ, जिला ईकाई किशनगंज के द्वारा 6 घंटे का बाबा नाम केवलम अष्टाक्षरी मंत्र का अखंड संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस मौके पर आनंदमार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान सुमन भारती ने कीर्तन की महिमा बताते हुए कहा कि मनुष्य के हिंसक प्रवृति के कारण वातावरण में भय और चित्कार का तरंग बह रहा है। संयमित जीवन सात्विक आहार, विचार और व्यवहार से विश्व अशांति को हराया जा सकता है। कीर्तन मानवीय संवेदना को मानसाध्यात्मिक स्तर में ले जाकर परम-शांति का रसपान कराता है। भाव विह्वल होकर जब मनुष्य परम पुरुष को पुकारता है तो उसके अंदर आशा का संचार होता है। कीर्तन करने से उसका आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति बहुत मजबूत हो जाता है। सामूहिक कीर्तन करते हैं तब उन लोगों की मात्र शारीरिक शक्ति ही एकत्रित होती है ऐसी बात नहीं है उनकी मिलित मानस शक्ति भी एक ही भावधारा में एक ही परम पुरुष से प्रेरणा प्राप्त कर एक ही धारा में एक ही गति में बहती रहती है। इसलिए मिलित जड़ शक्ति और मिलित मानसिक शक्ति इस पंचभौतिक जगत का दुख कलेश दूर करती है।
इस मौके पर आचार्य लीलाधीशानंद अवधुत, प्रकाश मंडल, कृष्ण सिंह, निलेश भारती, मधुमय भारती, विद्यानाथ यादव, अमोद प्रसाद, सुरेश राय, कुंदन गुप्ता, राजेश सिंह, पुष्पा देवी, चंद्रमाया देवी, सरस्वती देवी, तारा देवी, मंगला देवी आदि सहित अन्य आनंदमार्गी मुख्य रूप से मौजूद रहे।