• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पहुंचे ठाकुरगंज, नगर में हो रही ड्रैगन फ्रूट की खेती का किया अवलोकन।


सारस न्यूज, किशनगंज।


शनिवार को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव दीपक कुमार ठाकुरगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार में पहली बार हो रही ड्रेगन फ्रूट की खेती का अवलोकन किया। ठाकुरगंज में लेटिन अमेरिकन फल ड्रेगन फ्रूट की हो रही खेती का जायजा लेने के दौरान उत्साहित्त मुख्यमंत्री के विशेष सचिव दीपक कुमार ने कहा कि ड्रेगन फ्रूट की हो रही खेती से आने वाले समय में सूबे में कृषि क्रांति के संकेत माने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि के मामले में वे ही किसान सफल हो सकते है जो प्रयोगों में विश्वास करते है। आज ठाकुरगंज में ड्रेगन फ्रूट की खेती के जरिए किया जा रहा  एक नया प्रयोग आने वाले दिनों में लोगो को एक नई राह दिखायेगा। उन्होंने कहा कि ड्रेगन फ्रूट निश्चित ही लाभदायक खेती है। जरूरत इस बात की है कि लोगों को इस खेती के प्रति जागरूक किया जाए और खेती की विधि भी बताया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस खेती को करके और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए ताकि यहां के किसान भी इस खेती से जुड़कर फायदा उठा सकें और वह आत्मनिर्भर भी बन सके। वही इस दौरान बिहार में ड्रेगन फ्रूट की पहली बार खेती कर चर्चा में आये  कृषक नागराज नखत ने कहा कि यदि कृषि को उद्योग के रूप में लिया जाए तो कृषकों को आय के लिए दूसरे स्रेतों पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार प्रयास करे की सूबे में विदेशी फल की पहले बार हो रही इस खेती को स्टार्टअप के रूप में मान्यता के लिए राज्य सरकार प्रयास करे। वही मुख्यमंत्री के विशेष सचिव दीपक कुमार ने इस दौरान बिहार सरकार द्वारा इस खेती को दिए जा रहे प्रोत्साहन के बारे में जानकारी दी और कहा कि सरकार ने ड्रेगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानो को सब्सिडी दे रही है, जिसके बाद कृषक नागराज नखत ने सब्सिडी मिलने में आई दिक्कतों का जिक्र किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने मामले की जांच का आश्वाशन दिया। वही इस दौरान जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के अलावा पुलिस कप्तान डॉ० इनामुल हक मेंगनु, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार, अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *