• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डॉ. दिलीप जायसवाल के बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ठाकुरगंज भाजपाइयों ने मनाया जश्न।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

ठाकुरगंज (किशनगंज) में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने का जश्न मनाया। भाजपा नगर मंडल और ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने भातढाला चौक पर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मलाल सिंह ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि किशनगंज सहित सीमांचल क्षेत्र से पहली बार संगठन की बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप जायसवाल को देने पर सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का आभार व्यक्त करते हैं।

सभी ने कहा कि डॉ. जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवकी अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, जिला महामंत्री बिजली सिंह, भाजपा नेता अरुण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल महाराज, नरेश साह, धनंजय सिंह, नगर निकाय जिला संजोजक मयंक शांडिल्य, मंडल उपाध्यक्ष अजय राय, बसंत सिंह, महामंत्री देवाशीष विश्वास, सन्नी झा, बासु सिंह, गणेश सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदना मजूमदार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष खोखा सरकार, उपाध्यक्ष बचू मंडल, संजीव साह, गोपेश यादव, शाकिर आलम, उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *