Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज एकल विद्यालय आचार्यों ने कुरली कोट थाना में पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व।

ससर न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज एकल विद्यालय के आचार्यों ने कुरली कोट थाना परिसर में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व को मनाया। बताते चलें कि एकल विद्यालय पिछले कई वर्षों से ठाकुरगंज के विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क बच्चों को पढ़ाई और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देता आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर, देश की सेवा कर रहे जवानों और समाज की सेवा में लगे पुलिस बल को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष आचार्य बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर इस पर्व को मनाने की परंपरा रही है।

इस रक्षाबंधन के मौके पर कुरली कोट थाना में सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे, सिपाही सरवन कुमार, कौशल कुमार, कुंदन पासवान सहित अन्य जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। वहीं, एकल विद्यालय ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजू तिवारी और एकल विद्यालय अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि इस दिन बहनें अपने भाई के दाएं हाथ पर राखी बांधकर उसके माथे पर तिलक करती हैं और उसकी दीर्घायु की कामना करती हैं। बदले में भाई उनकी रक्षा का वचन देता है। ऐसा माना जाता है कि राखी के रंग-बिरंगे धागे भाई-बहन के प्यार के बंधन को मजबूत करते हैं। भाई-बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और सुख-दुख में साथ रहने का विश्वास दिलाते हैं। यह एक ऐसा पावन पर्व है जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिल्पी कुमारी, योगिता कुमारी, बेबी देवी, निकिता कुमारी, संगीता देवी, हेमा कुमारी, रत्ना कुमारी, फूलन कुमारी, मोना कुमारी, ब्यूटी कुमारी, संगीता टुडू, और प्रतिमा देवी सहित अन्य आचार्य बहनें उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *