• Mon. Dec 8th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज: एकल विद्यालय द्वारा स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती मनाई गई।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज के एकल विद्यालय ग्राम नावडूबा, चुरली पंचायत में स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एकल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रभात फेरी निकाली।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श और उनके महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य सोनी देवी, संच प्रमुख राजू तिवारी, और ठाकुरगंज एकल विद्यालय संच अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती, जो 12 जनवरी को पड़ती है, भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि हैं और विशेष रूप से भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। 1863 में कोलकाता के एक पवित्र स्थान पर नरेंद्रनाथ दत्ता के रूप में जन्मे स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संत, धर्मपरायण नेता, दार्शनिक और सिद्धांतों से परिपूर्ण व्यक्तित्व थे।

उनके प्रमुख दार्शनिक कार्यों में “आधुनिक वेदांत” और “राज योग” शामिल हैं। वे रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य और रामकृष्ण मठ व रामकृष्ण मिशन के प्रवर्तक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय संस्कृति के मूल्यों के प्रसार में समर्पित किया।

इस कार्यक्रम में साजन जायसवाल सहित ग्रामीण क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वामी विवेकानंद के विचारों और शिक्षाओं से प्रेरित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *