• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज: भाजपा कार्यकर्ता द्वारा तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह और ग्रामीण अध्यक्ष धर्म लाल सिंह ने किया।

यात्रा की शुरुआत भातढाला चौक से हुई और यह जुबली चौक, रेल गेट, बस स्टैंड, मस्तान चौक, डाकघर रोड, और सोनार पट्टी से होते हुए नेताजी मार्केट में समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तिरंगा लहराया और “वन्दे मातरम”, “भारत माता की जय”, “अमर शहीदों अमर रहें” जैसे जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, जिला महामंत्री बिजली सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, लोजपा नेता किशन बाबू पासवान, भाजपा वरिष्ठ नेता अरुण सिंह और अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *