सारस न्युज, किशनगंज।
ठाकुरगंज नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर भातढाला ठाकुरगंज में श्री राम मंदिर अयोध्या में पूजित अक्षत कलश यात्रा तथा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बैठक में संघ के जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख माधव त्रिपाठी एवं नगर कार्यवाह शिव शंकर महतो ने कहा कि आगामी 28 दिसंबर को श्री राम मंदिर अयोध्या में पूजित अक्षत कलश ठाकुरगंज आयेगी जिसे भव्य स्वागत करते हुए नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा कलश यात्रा का समापन श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरगंज में होगी। कलश के अक्षत से सभी रामभक्तो को 1से 15 जनवरी तक देकर आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ठाकुरगंज में भी भव्य आयोजन होंगे। बैठक ने कार्यक्रम के निमित पालक बिजली सिंह, संयोजक अनिल महाराज एवं सह संजोजक रितेश यादव को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख माधव त्रिपाठी, नगर कार्यवाह शिव शंकर महतो, विहिप जिला मंत्री संजय सिंह, भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह, भाजपा नेता अनिल महाराज, विजय शर्मा, नरेश साह, भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा, नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश यादव, द्रौपदी देवी, चन्दना मजूमदार, खोखा सरकार, बच्चू मंडल, पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, वार्ड पार्षद देवाशीष विश्वास, सन्नी झा, नीरज झा, अमृत मंडल, मन्नू साह, लक्ष्मण झा, अजय साह, संजीत साह, अखिल साहा, गोपेश यादव आदि मौजूद रहे।
