• Tue. Dec 9th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

त्रिमूर्ति दुर्गा मंदिर ठाकुरगंज से सात पंचायत की अक्षत कलश सह आमंत्रण पत्रक वितरण कार्यक्रम को ले टोली प्रमुख को किया गया रवाना।


सारस न्यूज, किशनगंज।


श्री राम भक्त मंडल ठाकुरगंज के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश सह आमंत्रण पत्र ठाकुरगंज के सात पंचायत के लिए पावर हाउस ठाकुरगंज में स्थित त्रिमूर्ति दुर्गा मंदिर से वितरण किया गया। सर्वप्रथम  त्रिमूर्ति दुर्गा मंदिर के पुरोहित जितेंद्र झा ने सभी अक्षत कलश को अभिमंत्रित कर पूजन किया।पुरोहित के साथ पूजन में त्रिमुर्ति दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव सिन्हा व कोषाध्यक्ष रामविनोद गिरी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में विभाग सह संघ चालक नागराज नखत ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज सटे पश्चिम भाग के सात पंचायत चुरली, भोगडाबर, दल्लेगांव, जिरनगच्छ, पटेशरी, दुधौटी एवं छैतल के लिए श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश सह आमंत्रण पत्र वितरण के लिए टोली प्रमुख को सौंपते हुए रवाना किया गया। इसे श्रद्धा पूर्वक अपने माथे पर रखकर जय श्री राम के उदघोष के साथ अपने-अपने इलाकों में ले गये, जिसे दर्शन पूजन के लिए नगर के मंदिरों में रखा जाएगा। 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच संबंधित पंचायत के सभी सनातनी परिवार के घर निमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर का चित्र कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्षत कलश को लेकर 15 जनवरी तक सभी घरों में पत्रक के साथ आमंत्रण करना है और आग्रह करना है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूजा अर्चना करें। और इसी दिन संध्या के समय दीपक जलाकर दीपावली मनाएं और श्री राम मंदिर का दर्शन करें।


वहीं इस कार्यक्रम में संघ नगर कार्यवाह शिव शंकर महतो, पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया मोहन सिंह, तरुण सिंह, पालक बिजली प्रसाद सिंह, संयोजक अनिल महाराज, मुखिया अनुपमा देवी, विजय शर्मा कार्यक्रम प्रभारी सह वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, राजेश करनानी, पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, पुर्व जिला परिषद प्रतिनिधि देवव्रत गणेश, धर्म लाल सिंह, अरुण सिंह, किशन पासवान, लक्ष्मण झा, सुनील सहनी, महावीर महतो, भारत राय, गौरी शंकर साह, बसंत सिंह, बसंत पंडित, चुरली के सरपंच राजीव पासवान, जय शंकर भारती, विजय साह, मनोज सिंह, अशोक कर्मकार, हरगोविंद सिंह, धनंजय सिंह, बासु सिंह, अखिल साहा, गोपेश यादव, रूपक कर्मकार, जितेंद्र साह, ननकी साह, अरुण साहू, कमलेश गुप्ता, संतोष गणेश, बसंत सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मंडल ठाकुरगंज के सदस्य व रामभक्त शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *