शनिवार को आदर्श थाना ठाकुरगंज में आगामी पर्व दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की बात कही। वहीं, इस शांति समिति की बैठक में नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध लॉटरी और जुआ का मामला भी जोर-शोर से उठा।
समाजसेवी राजेश करनानी ने ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध लॉटरी और जुए के मुद्दे को उठाया। उन्होंने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि अवैध लॉटरी और जुए ने कई लोगों को कंगाल कर दिया है, जबकि इसको चलाने वाले कारोबारी मालामाल हो रहे हैं। गरीब और मध्यमवर्गीय लोग जुआ और लॉटरी खेलने की लालसा में अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं।
हालांकि यह लॉटरी अवैध है, फिर भी कई स्थानों पर इसे चोरी-छिपे चलाया जा रहा है। इस तरह की अवैध और नकली लॉटरी में जीतने की संभावनाएं बहुत कम होती हैं, और लोग अपने पैसे खोते चले जाते हैं। प्रशासन के सख्त नियमों और कानूनों के बावजूद, कई जगहों पर यह धंधा बंद नहीं हो पा रहा है। इसका कारण लोगों की जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने की मानसिकता है, जिसके चलते वे इस जुए के जाल में फंसते जा रहे हैं।
सरकार और पुलिस को चाहिए कि इस पर कड़ी नजर रखें और अवैध लॉटरी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं। वहीं, लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है कि वे इस तरह की धोखाधड़ी से बचें और अपनी मेहनत की कमाई को जुए में बर्बाद न करें।
सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

Leave a Reply