सारस न्यूज, किशनगंज।
गुरुवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ईकाई ठाकुरगंज ओर से नगर में भगवान शिव की बारात सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई। यात्रा में ब्रह्माकुमारी भाई – बहन श्वेत वस्त्र में हाथ में शिव ध्वज लिए जयघोष के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के मध्य में अनेकों जगह बाबा भोलेनाथ का फूल माला से स्वागत किया गया।
इस दौरान नपं ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल, ठाकुरगंज केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्मकुमारी शारदा दीदी, रश्मि बहन, पूजा बहन, प्रवीण मंत्री आदि पूरे यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे।

शिव बाबा बारात ठाकुरगंज केंद्र से शुरु होकर मस्तान चौक, मेन रोड, रेलवे गेट, ब्लॉक रोड, फाराबाड़ी, क्लब फील्ड, न्यु कॉलोनी, बस पड़ाव, डाकबंगला रोड होते हुए अंत में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर शोभा यात्रा संपन्न हुई जहाँ 19वीं वाहिनी एसएसबी ठाकुरगंज के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा ने शिव ध्वजारोहण किए।

इस अवसर पर केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्मकुमारी शारदा दीदी ने कहा कि वर्तमान समय कलियुग का सारा काल ही महारात्रि है। महाशिवरात्रि का त्योहार अज्ञान के अधंकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व है। अपने जीवन से बुराइयों को शिव पर अर्पित करना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है। शारदा दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र ठाकुरगंज में प्रतिदिन भगवान के महावाक्य सुनाए जाते है, जिसे मुरली कहते है। उस मुरली को जीवन मे अपनाना ही सफलता का मंत्र है।
मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल ने कहा कि हर धार्मिक स्थनों पर अच्छी शिक्षाएं मिलती है जो हमारे जीवन मे आ जाए तो हम सबका कल्याण हो जाए। उन्होंने कहा कि समय बहुत तीव्र गति से आगे जा रहा है। यदि यह अमूल्य समय आपने गंवा दिया तो आप को पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा। भगवान शिव ज्योति के केंद्र है और परम धाम के निवासी हैं। मानव मात्र का यह परम कर्तव्य है कि वे शिव जयंती के इस पावन अवसर पर सुखदाता, दुखहर्ता पर अपने जीवन में दुख-अशांति पैदा करने वाले पांच विकारों रूपी अक-धतूरे को अर्पण कर दे।
वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश सोनी, रणधीर सिंह, जुगल भाई, भंवर लाल शर्मा, केशव मंत्री, युगल किशोर अग्रवाल, रणधीर कुमार सिंह, राधेश्याम अग्रवाल, मोहन जैन, ओम महेश्वरी, स्नेहलता अग्रवाल, स्नेहा मंत्री, आरती गुप्ता के साथ साथ बड़ी संख्या में ओम शांति की महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ठाकुरगंज पुलिस की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।