Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सेवानिवृत रेल कर्मचारी के बंद पड़े घर से 1.20 लाख रूपए नगद व लाखों रुपए के गहने पर अज्ञात चोरों ने साफ किया अपना हाथ।

सारस न्यूज, किशनगंज।

कड़ाके की ठंड के बीच एक तरफ जहां लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं तो वहीं चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है। चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि ठाकुरगंज नगर के वार्ड नं 5 के न्यू कॉलोनी में शनिवार को देर रात में सेवानिवृत रेल कर्मचारी के बंद पड़े घर से 1.20 लाख व लाखों रुपए के गहने पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित सेवानिवृत रेल कर्मचारी विजय चंद्र मैत्र गत तीन दिन पूर्व अपने मंझली पुत्री की सड़क दुघर्टना में हुई असामयिक मृत्यु पर अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने सिलिगुड़ी गए हुए थे कि इन पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अपनी छोटी पुत्री के विवाह के लिए घर में रखे एक लाख बीस हजार नगद रुपए के साथ लाखों रुपए के गहने को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिए जाने से इनका कमर ही टूट गया। चोरों के सक्रिय गिरोह ने पुलिस व्यवस्था को सवालों के घेरे में ला दिया है। पीड़ित स्वजनों के अनुसार चोर बंद घर के द्वार पर लगे ताला को काटा। ताला तोड़ने के बाद दो कमरे में रखे आलमीरा के दरवाजे को तोड़ा और उसमें रखे सारे जेवरात व नगद रुपए पार कर दिया। गहनो में गले का चैन, अंगूठी, नेकलेस, हाथ-कान बाला, कान- नाक का टाप सोने के साथ चांदी के अन्य आभूषणों की चोरी हुई है। गहनों की कीमत लगभग दस लाख है। पुलिस चोरी की इस घटना का सुराग नहीं लगा पाई है। चोरी की इस वारदात से नगरवासी दहशत में हैं।

वहीं घटना की सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद सजन कुमार के द्वारा दिए जाने के बाद ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बीच सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी विजय चंद्र मैत्र के द्वारा अज्ञात चोरों ने नगद रुपए सहित आभूषणों को चोरी की घटना को अंजाम देने का आवदेन प्राप्त हुआ है। पुलिस उक्त घटना के संदर्भ में जगह जगह पुलिसिया छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। बहुत जल्द उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *