• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कुर्लिकोट थाना के समीप पोखर में डुबने से तीन बच्चों की मौत, एसडीआरएफ व एसएसबी की टीम ने 12 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज: कुर्लिकोर्ट थाना क्षेत्र के समीप तलाब में रविवार को दोपहर के समय नहाते वक्त तीन नाबालिग बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 9 वर्षीय फिरदौस (पिता रहीम), 10 वर्षीय सायना (पिता साकिर मोहम्मद), और 10 वर्षीय आशिया (पिता हकीम) शामिल हैं।

एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमों ने लगभग 10-12 घंटे की कठिन खोजबीन के बाद सोमवार की सुबह बच्चों के शव पोखर से निकाले।

4 अगस्त 2024 को शाम 4:00 बजे कुर्लिकोर्ट थाने को तालाब में किसी के डूबने की सूचना मिली। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में 22 सदस्यों की राहत एवं बचाव टीम घटनास्थल पर रवाना हुई।

राहत एवं बचाव दल ने 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुँचकर बचाव कार्य शुरू किया और तालाब में इंफ्लेटेबल रेस्क्यू बोट (IRB) का उपयोग करके खोजबीन की। हालांकि, रात 7:15 बजे तक कोई पीड़ित नहीं मिला, इसलिए अभियान बंद कर दिया गया।

5 अगस्त 2024 को सुबह 6:50 बजे टीम ने पहले शव, फिरदौस को बरामद किया। इसके बाद, सुबह 8:10 बजे सायना और 8:30 बजे आशिया के शव भी बरामद किए गए।

राहत और बचाव दल की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की जाती है। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया से कई गंभीर समस्याओं का समाधान समय पर किया जाता है। आम जनमानस से अपील है कि ऐसी किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज या नजदीकी किसी भी कैंप को दी जाए। 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *