चार जिलों की प्रतिभागी विद्या दीदियां प्रशिक्षण में ले रही भाग
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भोगडाबर पंचायत सरकार भवन में सोमवार को जीविका से जुड़ी विद्या दीदियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जीविका दीदी की लाइब्रेरी के अंतर्गत संचालित सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र में आयोजित किया गया, जिसमें किशनगंज, अररिया, कटिहार और सुपौल जिलों से आई विद्या दीदियां हिस्सा ले रही हैं।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चारों जिलों से कुल बीस विद्या दीदियों ने भाग लिया। इसके साथ ही प्रोजेक्ट पोटेंशियल के बारह जॉब साथी भी प्रशिक्षण में शामिल हुए। यह प्रशिक्षण कार्यशाला जीविका और प्रोजेक्ट पोटेंशियल के संयुक्त सहयोग से आयोजित की जा रही है।
जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) अनुराधा चंद्रा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्या दीदियों को जीविका लाइब्रेरी के प्रभावी संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पुस्तकालय संचालन, पुस्तकों के रख-रखाव, युवाओं और बच्चों को पुस्तकालय से जोड़ने के तरीके, पुस्तकालय की सुविधाओं को समुदाय तक पहुंचाने, बच्चों की प्रतिक्रिया दर्ज करने तथा डिजिटल कक्षाओं के संचालन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को व्यवहारिक और तकनीकी दोनों प्रकार की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही विद्या दीदियों को लाइब्रेरी संचालन के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करने और उनके समाधान के उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि वे अपने क्षेत्रों में पुस्तकालयों का बेहतर संचालन कर सकें।
किशनगंज जिले में जीविका के माध्यम से मुख्यालय से दूर स्थित ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को भी पुस्तकालय की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके तहत जिले के सभी सात प्रखंडों में एक-एक जीविका दीदी की लाइब्रेरी संचालित की जा रही है, जहां गांव और पंचायत स्तर से आने वाले युवाओं को स्वाध्याय कक्ष, डिजिटल कक्षा, पुस्तकें, अखबार और पत्रिकाएं जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जीविका के डीपीएम और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर जीविका के प्रबंधक सतीश कुमार, डॉली सहित प्रोजेक्ट पोटेंशियल के अनुज, कुश, दीपिका, अभिनव और अन्य कर्मी भी मौजूद थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

सारस न्यूज़ पोर्टल में बेहद कम दरों पर विज्ञापन के लिए संपर्क करे- 8939000071