गुरुवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा द्वारा पौधा लगाकर की गई। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी कार्मिकों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में संदीक्षा अध्यक्षा इंदु शर्मा सहित संदीक्षा की सभी सदस्याओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण की रक्षा के संकल्प के साथ वृक्षारोपण किया। कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1973 में इस दिवस की शुरुआत की गई थी और तब से लेकर आज तक यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वैश्विक अभियान का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी समस्याएं पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही हैं। इन चुनौतियों से निपटने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग है।
कमांडेंट ने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि मानव जीवन का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर करता है। ऐसे में वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बल के सभी कार्मिकों से अपील की कि घर से ही पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत करें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर एसएसबी मुख्यालय और सभी समवायों में उच्च कार्यालय के आदेशानुसार वाद-विवाद, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में वाहिनी के बल कार्मिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट राजीव शर्मा, बिनोद कुमार दास, विकास कुमार पांडेय, निरीक्षक (प्रशासन) बिजेंद्र कुमार ठाकुर सहित बल के अन्य अधिकारी एवं एसएसबी जवान मौजूद थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply