ठाकुरगंज: छठ पूजा के पावन पर्व पर “यूथ ऑफ ठाकुरगंज” संगठन द्वारा सामाजिक सेवा की भावना से प्रेरित होकर, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद एवं असहाय छठ व्रतियों को पूजन सामग्री का वितरण किया गया। ठाकुरगंज के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में 401 व्रतियों को सूप, नारियल, केला, कद्दू, गन्ना, अनार, सेब, संतरा, नाशपाती, मोमबत्ती, अगरबत्ती, और आरतिक पात जैसी आवश्यक सामग्रियाँ दी गईं।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मक़सूद असर्फी ने किया, जिन्होंने एक वृद्ध महिला व्रती को पूजन सामग्री देकर इस सेवा कार्य की शुरुआत की। 2017 से शुरू हुए इस सेवा कार्य में यूथ ऑफ ठाकुरगंज के युवाओं का योगदान लगातार बढ़ता आ रहा है। आठ वर्षों से आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता में संगठन के सदस्यों, स्थानीय प्रशासन, पत्रकारों, और स्थानीय नागरिकों का अद्वितीय सहयोग रहा है।
इस महत्त्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में यूथ ऑफ ठाकुरगंज के कर्मठ सदस्य नरेश शर्मा, अमरेश यादव, राजन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, मयंक शांडिल्य, अमित सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, भास्कर कुमार, आशीष सिन्हा, विनय चौधरी, सचिन्द्र राय, अमित अधिकारी, वैभव चौधरी, मयूरेश किसलय, सुमित गुप्ता, चंदन ठाकुर, प्रवीण कुमार, मुकेश साहनी, आकाश आचार्य, आशुतोष साह, विजय गुप्ता एवं अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़ टीम।

Leave a Reply