सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशन में ठाकुरगंज थाना पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रात्रि के समय पुलिस प्रशासन विभिन्न स्थानों पर सतर्कता बरतते हुए निगरानी कर रहा है। एसपी सागर कुमार के निर्देशानुसार, प्रखंड क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी रात के समय पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जांच करने के लिए दौरे पर निकलते हैं। इस पहल के लिए स्थानीय जनता पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा कर रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखना है।