Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा के संगठन पर्व के निमित्त ठाकुरगंज नगर मंडल में कार्यशाला का आयोजन।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

भारतीय जनता पार्टी के चल रहे संगठन पर्व के अंतर्गत ठाकुरगंज नगर मंडल की कार्यशाला का आयोजन नगर के मुस्कान प्लाजा में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने की। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई। बैठक में मंडल चयन प्रभारी बुलेन सिंह, मंडल प्रभारी प्रमोद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह और जिला महामंत्री बिजली सिंह ने जानकारी दी कि 15 नवंबर तक प्राथमिक और सक्रिय सदस्य बनाए जाने के साथ-साथ बूथ समिति और शक्ति केंद्र प्रभारियों के गठन पर चर्चा की गई।

इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, जिला महामंत्री बिजली सिंह, मंडल चयन प्रभारी बुलेन सिंह, मंडल प्रभारी प्रमोद चौधरी, नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश जैन, विजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित सिन्हा, मनमोहन साह, नगर महामंत्री देवाशीष विश्वास, नगर उपाध्यक्ष शम्भू राय, संजय सिन्हा, अनिल साह, नगर मंत्री धर्मेंद्र दास, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदना मजूमदार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *