Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत पहुंचा ठाकुरगंज, नगर में निकाली गई अक्षत कलश यात्रा, उमड़ी रामभक्तों की भीड़।

सारस न्यूज, किशनगंज।

गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश ठाकुरगंज पहुंचा। इसके उपरांत श्रीराम भक्त मंडल ठाकुरगंज के द्वारा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश यात्रा ठाकुरगंज नगर में निकाली गई। कलश यात्रा का ठाकुरगंज थाना के नीचे वैल्यू प्लश शो रूम से ढिबरीपाड़ा, शिव मंदिर, ठाकुरगंज हाट, डाकघर रोड, सोनार पट्टी, मैन रोड, बस स्टैंड, ब्लॉक रोड होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर भातढाला में समापन हुआ। अक्षत पूजन कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। इस दौरान फूलों से सजी रथ पर राम-सीता और लक्ष्मण का तैलीय चित्र सवार थे। जगह-जगह महिलाए और पुरुष उनके स्वागत के लिए खड़े थे। साथ ही बैंड बाजा की धुन पर जमकर भक्त नाच रहे थे। इस दौरान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत हर घर महा संपर्क अभियान की जानकारी श्रीराम भक्त मंडल के सक्रिय सदस्यों द्वारा दी गई। कलश यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तौनत थे। यात्रा के दौरान विभिन्न चौक – चौराहों व रास्तों पर पुलिस अधिकारी व बल से निगरानी की जा रही थी।

अक्षत पूजन कलश यात्रा को लेकर कोषाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अमित सिन्हा ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर का भव्य उद्घाटन होना है।  अयोध्या से जो अक्षत भेजा गया था, उसका आज श्रीराम भक्त मंडल के द्वारा ठाकुरगंज नगर के भातढाला में अवस्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूजन हुआ। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक ठाकुरगंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हमारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा और प्रत्येक घरों में अक्षत देकर 22 जनवरी के कार्यक्रम हेतु आमंत्रण किए जाएंगे। अयोध्या से जो अक्षत आया है, उसे हर सनातनियों के घर-घर पहुंचना है। इसके साथ – साथ 22 जनवरी को श्रीराम जानकी मंदिर पर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे के मध्य श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव सभी रामभक्तो को दिखाया जाएगा।

वहीं कलश यात्रा में पालक बिजली प्रसाद सिंह, संयोजक अनिल महाराज, पुर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल व प्रमोद कुमार चौधरी, पूर्व उपमुख्य पार्षद कृष्ण कुमार सिंहा, नगर कार्यवाह शिवशंकर महतो, अतुल सिंह, सह संयोजक रितेश यादव, दीनानाथ पांडे, मुखिया अनुपम देवी, अरुण सिंह, पुर्व मुखिया मोहन सिंह, तरुण सिंह, गुड्डू सिंह, कन्हैया लाल महतो, अमृत मंडल, देवाशीष विश्वास, मयंक शांडिल्य, प्रदीप साह, धनंजय सिंह, हरदेव सिंह, विजय शर्मा, राहुल पासवान, पुष्प राज सिंह, मनोज चौधरी, लक्ष्मण झा, चन्दना मजूमदार, चंद्रकांत गौतम, अजय राय, अंजली मंडल, बिपलब कर्मकार, साजन जयसवाल आदि सहित श्रीराम भक्त मंडल के सभी सक्रिय सदस्य व रामभक्त महिला व पुरुष शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *