• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

22 वर्षीय लड़की को अपहरण और बलात्कार मामले में नामजद फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज थाना क्षेत्र की एक 22 वर्षीय लड़की को नशा देकर अपहरण और बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने नामजद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बगीचा वार्ड नंबर 14 निवासी देवीराम टुड्डू (पिता सोयना सिंह टुड्डू) के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बहादुरगंज थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि आरोपी ने 14 जून 2024 को लड़की को रास्ते में रोककर धोखे से चाय और नाशे में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे केरल ले गया, जहां उसे एक कमरे में बंद कर 22 दिनों तक बलात्कार किया। बाद में, आरोपी ने पीड़िता को उसके घर के पास बाजार में छोड़कर फरार हो गया।

वापस लौटने पर पीड़िता ने कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की अर्जी दी गई थी। न्यायालय के निर्देश पर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 258/24 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। इसी क्रम में, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी देवीराम टुड्डू को उसके घर पर गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *