• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आगामी 25 एवं 26 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय सेमिनार को ले विवरणिका का किया गया विमोचन।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मंगलवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह के दिशा निर्देश पर मत्स्य महाविद्यालय किशनगंज के डीन डॉ वी पी सैनी की अध्यक्षता में टिकाऊ मत्स्य पालन और पशुधन उत्पादन के लिए पर्यावरण प्रबंधन में प्रगति विषय पर आगामी 25 एवं 26 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय सेमिनार के विवरणिका का विमोचन किया गया।

इस संबंध में मत्स्य महाविद्यालय किशनगंज के डीन डॉ वी पी सैनी ने बताया कि उक्त विषय पर पर्यावरण – अनुकूल सतत मछली और पशुधन उत्पादन, मत्स्य पालन और पशु चिकित्सा विज्ञान में पर्यावरण जैव प्रौद्योगिकी, पारिस्थितिकी तंत्र धन के लिए एक स्वास्थ्य, जैव विविधता संरक्षण के लिए तकनीकी नवाचार तथा मत्स्य पालन और पशुधन प्रणाली में जलवायु परिवर्तन आदि अन्य थीमों पर राष्ट्र स्तर के वैज्ञानिक अपना विचार व्यक्त करेंगे जिससे कि राष्ट्र स्तर पर मत्स्य एवं पशुधन उत्पादन में वृद्धि दर्ज करते हुए स्वरोजगार के अवसर पैदा हो सके।

उक्त कार्यक्रम में देशभर से कई संस्थान, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, छात्र, किसान आदि भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों समेत कार्यक्रम के संयोजक तापस पॉल, उप संयोजक डॉ. अभिषेक ठाकुर, आयोजन सचिव आशुतोष कुमार एवं आयोजन उप सचिव, मधु कुमारी, विमल भारतेंदु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *