• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिलाधिकारी ने नर्सिंग होम और पैथोलॉजी के संचालकों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़ किशनगंज

किशनगंज के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने 20 अगस्त 2024 को समाहरणालय कक्ष में बिहार नैदानिक स्थापना नियमावली, 2013 के तहत नर्सिंग होम और पैथोलॉजी के संचालकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर दो नव-निबंधित नर्सिंग होम के संचालक और संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे, जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, चार नर्सिंग होम के नवीकरण प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया जाना था, लेकिन इनमें से तीन संचालक और संबंधित चिकित्सक ही उपस्थित हो सके। उन्हें भी जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *