किशनगंज: उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार शाम को शराब पीने और बेचने के मामले में विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान सभी चेक पोस्टों पर वाहनों की गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान, चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो को शराब पीने के आरोप में और दो को शराब के साथ पकड़ा गया।
यह अभियान उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर रामपुर, फरिंगोला, देवी चौक, और गलगलिया चेक पोस्ट सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया। इस अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद अमृत गुप्ता भी शामिल थे। सभी गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply