• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद विभाग की टीम ने 69 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मध निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब पीने और तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता ने दलबल के साथ किशनगंज शहर के हवाई अड्डा रोड, विज्ञान केंद्र के समीप जांच अभियान चलाया। इस दौरान 69 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में खगड़ा निवासी मोहम्मद जाहिद और रोलबाद सूरज शामिल हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों तस्करों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद, मध निषेध अधिनियम के तहत उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *