राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की अंतिम चरण की लिखित परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 2325 परीक्षार्थियों में से 1697 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 628 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की पहली पाली 12 बजे से शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक चली।
गौरतलब है कि यह परीक्षा कुल छह चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों में मोबाइल लेकर प्रवेश करना वर्जित था, और केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू की गई थी।
परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी, एसडीपीओ गौतम कुमार, डीईओ जफर आलम, नोडल पदाधिकारी अजमल खुर्शीद, और थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
केंद्रों में इंटर हाई स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल, लाइन उर्दू मिडिल स्कूल, और नेशनल हाई स्कूल को शामिल किया गया था।
