• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मध्य विद्यालय पुरंदाहा के प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों के विरुद्ध शिक्षक संघ को अर्जी देकर न्याय की लगाई फरियाद।

सारस न्यूज़, कोचाधामन, किशनगंज।

गांव के कुछ लोगों के द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर प्रखंड के पुरन्दाहा पंचायत के मध्य विद्यालय पुरन्दाहा के प्रधानाध्यापक अब्दुर रशीद अजीज ने शिक्षक संघ को एक आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। मंगलवार को पीड़ित प्रधानाध्यापक अब्दुर रशीद अजीज ने कोचाधामन में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कोचाधामन योगेन्द्र प्रसाद मांझी को आवेदन दिया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव कोचाधामन सादिर आलम, हाईस्कूल कोचाधामन के प्रधानाध्यापक नादिर आलम, इकबाल हुसैन इत्यादि शिक्षक मौजूद थे। पीड़ित प्रधानाध्यापक अब्दुर रशीद अजीज के द्वारा संघ को दिए गए आवेदन में जिक्र किया गया है कि बीते 23 सितंबर को गांव के कुछ लोगों के द्वारा विद्यालय में घुस कर हो हंगामा किया गया और मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर विद्यालय छोड़ देने की धमकी दी गई।

साथ ही एक सोशल मीडिया के पत्रकार के द्वारा भी भड़काव वीडियो दिखाकर मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाया गया।
उस समय विद्यालय में परीक्षा चल रही थी जिससे परीक्षा में बाधा उत्पन्न हो गया। इस संदर्भ में प्राथमिक शिक्षक संघ कोचाधामन के प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मांझी ने कहा कि मामले की शिकायत जिला प्रशासन और जिला शिक्षा पदाधिकारी से की जाएगी।शिक्षक संघ पीड़ित शिक्षक के साथ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *