राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने हलीम चौक स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित कर किशनगंज जिले के सातों प्रखंड में प्रखंड प्रभारी का नियुक्ति किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमारे कार्यकर्ता एक्टिव मूड में है। एक्टिव मूड में पार्टी को आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है। ताकि पार्टी को मजबूती मिले। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है और विश्वास के साथ ही हम लोग पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। और हमारे कार्यकर्ता हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।