शनिवार को पोठिया थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ढाई सौ ग्राम गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपित फिरोज अंसारी थाना क्षेत्र के नौकट्टा पंचायत अंतर्गत रोटीपट्टी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर से गांजा के साथ एक व्यक्ति पोठिया में प्रवेश कर रहा है। जिसके बाद गश्ती दल अलर्ट हो गयी। दिवा गश्ती में मौजूद एसआई प्रदीप कुमार ने सूचना के बाद सभी वाहनों की चेंकिग करना शुरू किया। इस दौरान एक व्यक्ति चिल्हामारी मोमीनबस्ती के पास पैदल आ रहा था। पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। आरोपित का नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम फिरोज अंसारी पिता यासीन अंसारी ग्राम रोटीपट्टी थाना पोठिया बताया। उक्त व्यक्ति के पास से मादक पदार्थ होने का संदेह हुआ। तत्पश्चात थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी मोहित राज को सूचना दी गयी।
अंचलाधिकारी मोहित राज घटनास्थल पर पहुँचे एवं अंचलाधिकारी द्वारा एन.डी.पी.सी.एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस उक्त व्यक्ति को दिया गया तथा दो स्वतंत्र साक्षी मो.आलीम एवं महबूब अंसारी ग्राम रोटीपट्टी थाना पोठिया जिला किशनगंज के समक्ष उक्त व्यक्ति का विधिवत तलाशी लेने पर फिरोज अंसारी के पास से काला पौलिथीन में गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा से संबंधित कागजातों की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया घटनास्थल पर ही प्राधिकृत माप तौल करने वाले व्यक्ति को बुलाकर गांजा पदार्थ का वजन करने पर पौलिथीन सहित कुल वजन 250 ग्राम पाया गया। जिसका वजन सर्टीफिकेट दिया गया।
तत्पश्चात बरामद गांजा को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया एवं उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर पोठिया थाना लाया गया। थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखना परिवहन करना एवं कारोबार करना एक संज्ञेय अपराध है। पुलिस की पैनी नजर ऐसे तत्वों पर है। वही अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार को कांड अनुसंधान के लिए सौंपा गया है।
सारस न्यूज़, पोठिया, किशनगंज।

Leave a Reply