राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज शहर के विभिन्न चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के द्वारा शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाई गई। जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा बंगाल की ओर से शराब पीकर आ रहे 5 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को सभी 5 व्यक्ति को मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
