• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ईद को लेकर किशनगंज मुख्यालय के बाजारों में अच्छी-खासी रौनक।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

रमजान अपने आखिरी पड़ाव पर है। कुछ ही दिन और रोजा के बचे हैं। ऐसे में ईद को लेकर किशनगंज मुख्यालय के बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। ईद की तैयारियां पूरी करने में लोग जुट गए हैं। ईद को लेकर किशनगंज मुख्यालय के बाजारों में अच्छी-खासी रौनक देखी जा रही है। कपड़े की दुकान हो या फिर मिठाईयों की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ईद का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं ईद पर मुंह मीठा करने के लिए लोग सेवइयां खरीदने में जुटे हैं। हर किसी को ईद का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *