• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने अदा की नमाज, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा। ईदगाह में नमाज अदा की गई, जहाँ हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ खुदा की बारगाह में सिर झुकाया।

रोजेदारों ने नमाज के बाद देश और दुनिया में शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। नमाज मुकम्मल होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा। छोटे बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जो नए कपड़ों में सजे-धजे नजर आए।

जिला प्रशासन और पुलिस बल की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी प्रमुख चौक-चौराहों और ईदगाह के आसपास पुलिस बल तैनात रहा, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

किशनगंज हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। इस मौके पर गैर-मुस्लिम भाइयों ने भी ईदगाह के बाहर अपने मित्रों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जो जिले की अटूट एकता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *